आष्टा /किरण रांका
नगर में नवरात्रि पर्व पर शास्त्री कॉलोनी स्थित परसराम परिसर में नवरात्रि महापर्व पर मां जगत जननी मां अंबे की आराधना करते हुए नौ देवियों को साक्षात मानकर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया हिंदू सनातन धर्म के ग्रंथों में उल्लेख है कन्याएं स्वयं देवी का रूप है कन्या पूजन से मां जगत जननी जगदंबे प्रसन्न होती है इस अवसर पर श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा ,श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने छोटी-छोटी कन्याओं के पैरों में मावाड़ लगाकर व चुनरी उड़कर कन्याओं की पूजन की परसराम कुशवाहा परिवार ने स्नेह पूर्वक कन्याओं को भोज कराया एवं सभी कन्याओं को उपहार भेंट कर पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है