… और जब दिव्यांग से मिलने खुद पहुंचे कलेक्टर दिलीप यादव 
कटनी । कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम छहरी निवासी 61 वर्षीय दिव्यांग गणेश पाण्डेय उस समय अचंभित हो गये जब जनसुनवाई कक्ष में बैठे कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव अपनी कुर्सी से उठकर स्वयं उनके पास जा पहुंचे और पूछा – क्या परेशानी है…,आपकी …….किसलिए आना हुआ। इस पर दोनों पैरों से अस्थिबाधित दिव्यांग श्री पांडेय ने बताया कि उन्हें वर्तमान में 600 रूपये प्रति माह विकलांग पेंशन मिल रही है। जिससे उनका गुज़र- बसर नहीं हो पाता है। इसलिए मेरी मासिक पेंशन राशि बढवा दी जाये, जिससे मुझे सहूलियत हो सके। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने उनके आवेदन और मांग का परीक्षण करने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री नयन सिंह को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री यादव की सदाशयता और संवेदनशीलता से अभिभूत दिव्यांग गणेश ने कहा कि सोचा नहीं था कि कलेक्टर खुद उनके पास आकर मेरी समस्याएं पूंछेंगे और आवेदन लेंगे। लेकिन कलेक्टर मेरे पास आये और मेरी पूरी बात को बड़े ही धैर्य से सुना, मुझे बहुत अच्छा लगा।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन