Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी नें बनाया कीर्तिमान शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी पूरे प्रदेश में ओवर आल अव्वल

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी नें बनाया कीर्तिमान

शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी पूरे प्रदेश में ओवर आल अव्वल

कटनी (22 अक्टूबर) – कटनी जिले ने सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश में कीर्तिमान बना दिया।कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से कटनी जिले ने प्रदेश भर के प्रथम एवं द्वितीय समूह में शामिल सभी 55 जिलों को पीछे छोड़ कर मंगलवार को राज्य शासन द्वारा जारी की गई ग्रेडिंग में ए ग्रेड के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।

प्रदेश में कटनी अग्रणी

कटनी जिला प्रथम समूह के 26 जिलों में 84.63 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर अग्रणी रहा वहीं द्वितीय समूह के 29 जिलों मे पांढुर्णा जिले ने 84.61 वेटेज स्कोर अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहा। इस प्रकार दोनों समूहों में शामिल प्रदेश के सभी 55 जिलों मंे कटनी जिला प्रदेश भर मे ओवर ऑल अव्वल रहा।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करनें के निर्देश दिए है। जिले में बीते सितंबर माह में प्राप्त कुल 9 हजार 259 शिकायतों में से 84.63 वेटेज स्कोर के साथ जिले ने ए ग्रेड हासिल कर 52.39 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त माह में राज्य शासन द्वारा जिलों की जारी रैंकिंग में कटनी जिले ने दूसरा स्थान और इसके पहले तृतीय स्थान हासिल किया था। जिले ने पिछले महीनों के अपने सभी प्रदर्शनों को बेहतर कर सितंबर माह में ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है। जिले की यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

कलेक्टर ने दी शाबाशी

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिला प्रशासन के अमले को शाबाशी देते हुए भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का भी अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें सहूलियत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता है।

समय- सीमा बैठक में समीक्षा

कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि शिकायतों के निराकरण में आने वाली कठिनाई को दूर करने तथा समय-सीमा में निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन और आपरेटर को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया।जिला अधिकारियों के साथ ही मैदानी अमला भी शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर त्वरित निराकरण के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करते हैं। उचित मार्गदर्शन से शिकायत उच्च स्तर पर जाने के पूर्व ही फर्स्ट लेवल में ही निराकरण कर लिया जाता है।

कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का केवल निराकरण ही नहीं करना है, बल्कि निराकरण संतुष्टिपूर्ण हो, इसका हमेशा प्रयास किया जाए। इसके लिए जरूरी है समस्या के निराकरण होने तक शिकायतकर्ता से सतत संपर्क एवं संवाद बनाए रखा जाए।

कलेक्टर करते हैं मॉनिटरिंग

कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गहन समीक्षा करते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय -सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा की जाती है। जिला स्तर पर समीक्षा के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाती है तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी इसकी नियमित समीक्षा और निराकरण के लिए कार्य करते हैं।

शिकायतकर्ता से संवाद

लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से हर शिकायत की निगरानी की जाती है।सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्रामीण अमले द्वारा शिकायतकर्ता से सतत संवाद कायम कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाता है। यदि शिकायतों और समस्याओं के निराकरण में कठिनाई आती है तो शिकायतकर्ता से उनके घर जाकर सम्पर्क किया जाता है और उन्हें उस शिकायत के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता है।

कलेक्टर के भगीरथ प्रयास

कलेक्टर श्री यादव के द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के समय जिले की प्रथम समूह के 26 जिलों में तीसरा स्थान था। इसके बाद कलेक्टर द्वारा सतत समीक्षा की वजह से रैंकिंग में सुधार हुआ और जिले ने प्रथम समूह के जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन मंगलवार 22 अक्टूबर को जारी सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में कटनी जिले ने अब तक की सबसे ऊंची छलांग लगाकर प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित कर इतिहास रच दिया।

पुलिस ,नगर निगम और जिला पंचायत नेे हासिल किया ए ग्रेड

कलेक्टर श्री यादव के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के प्रथम समूह के जिलों में शामिल पुलिस विभाग को दूसरा स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने सितम्बर माह में 650 शिकायतों में से 54.18 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ‘ए’ ग्रेड हासिल किया। जबकि जिला पंचायत अपने समूह में 55.2 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में तथा नगर निगम द्वारा सातवे स्थान पर रहकर अक्टूबर माह में प्राप्त 776 शिकायतों का 55.13 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। कलेक्टर श्री यादव ने इन सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगनशीलता की सराहना की है।