मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 अक्टूबर को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 24 अक्टूबर को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन प्रात: 11 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल ग्वालियर पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से प्रात: 11.05 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर के लिये रवाना होंगे। विजयपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.30 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप