“उमरेठ पुलिस द्वारा वाहन चालकों को दी गई समझाईश, फोर व्हीलर वालों सीट बेल्ट एवं टू व्हीलर वालों को हेलमेट लगाने हेतु दी गई समझाईश “




” लोकेशन:उमरेठ “
पुलिस थाना उमरेठ जिला छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु टू व्हीलर वाहन चालकों एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के संबंध में समझाइश दी गई,यातायात के सांकेतिक चिन्हो का पालन करने हेतु बताया गया एवं वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु बताया गया ,टू व्हीलर वाहनों के चालको को हेलमेट आवश्यक रूप से लगाने हेतु एवं फोर व्हीलर वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाने हेतु समझाइए दी गई, सांथ ही तीव्र गति से वाहन न चलाने के लिए बताया गया,
तो वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध 15 चालान काटे गए जिनसे शुल्क राशि 4900/- रूपये संमन शुल्क वसूल किया गया,
“संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उमरेठ श्री विजय राव माहोरे,स.उ.नि श्री नितेश ठाकुर,प्रधान आरक्षक श्री नारायण उइके,श्री मधुप्रसाद कुलस्ते मौजूद रहे।”

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…