
18 नवंबर 2024 बीकानेर आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा “जम्मू कश्मीर मैं सुरक्षा के मौजूदा हालात” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा विशेषज्ञ कर्नल देव आनंद लोहामरोड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर गजेंद्र राठौर द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर मेजर बजरंग सिंह राठौड़ डीन एकेडमिक्स की देखरेख में किया गया। मंच का संचालन प्रोफेसर दीप्ति द्वारा किया गया। सेमिनार में यूनिवर्सिटी फैकेल्टी तथा विद्यार्थी द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लिया गया।
कर्नल देव आनंद ने कश्मीर समस्या के इतिहास पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया की धारा 370 और 35 ए द्वारा कश्मीर में अलगाववादी ताकतों को मजबूत होने में मदद मिली थी । सुरक्षा के मध्य नजर अलग संविधान और अलग ध्वज वह मुख्य कारण थे जिनके प्रभाव के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान एवं अलगाववादी विचारधारा वाले राजनीतिक दल तथा अलगाववादी ताकत जम्मू कश्मीर के नागरिकों को गुमराह करने में लंबे समय तक सफल रहे। 5 अगस्त 2019 को धारा 370 निरस्त किए जाने के उपरांत जम्मू कश्मीर में अब उग्रवादी संगठनों द्वारा हड़ताल का कैलेंडर जारी नहीं किया जाता है ,पत्थरबाजी की घटनाएं इतिहास की बात हो चुकी है, स्कूल और शिक्षण संस्थानों में भारी तादाद में विद्यार्थी देखे जा सकते हैं एवं टेररिज्म की बजाय टूरिज्म कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कर्नल ने बताया कि सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प एवं मेहनत की बदौलत पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद समाप्ति की ओर आ चुका है वहीं हाइब्रिड आतंकवाद के खतरे से सुरक्षा बलों के साथ-साथ देश को भी सावधान रहने की जरूरत पर जोर दिया ।
कार्यक्रम के उपरांत समापन उद्बोधन में जम्मू कश्मीर की सुरक्षा संबंधित स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रोफेसर दीप्ति द्वारा ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से आभार व्यक्त किया एवं यूनिवर्सिटी वाइस प्रेसिडेंट द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
प्रोफेसर जी एस राठौर वाइस प्रेसिडेंट, प्रोफेसर राकेश भार्गव प्रो प्रेसिडेंट, प्रोफेसर बी एस राठौर डीन एकेडमिक्स, प्रोफेसर बी डी शर्मा डीन फैकल्टी ऑफ़ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस, प्रोफेसर दीपाली गुप्ता रजिस्टर ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.