Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अब मशीनों के माध्यम से पृथक होगा गीला एवं सूखा कचरा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने किया ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण


आष्टा/किरण रांका
नगरपालिका द्वारा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ ही स्वच्छता पर भी जोर दे रही है। नगर में कचरा संग्रहण के वाहन निरंतर चल रहे है, वहीं स्वच्छता अभियान चलाकर वार्डवार एवं मौहल्ले वार नाला-नालियों की सफाई की जाती है। स्वच्छता कार्य को सुचारू करने के उद्देश्य से दिन में दो बार सफाई मित्रों के सहयोग से सफाई का कार्य निरंतर जारी है।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने हमीदखेड़ी स्थित नगरपालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड के निरीक्षण के अवसर पर व्यक्त किए। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड पर परिषद के सहयोग से कचरा छटाई, गिला एवं सूखा कचरा पृथक करने की मशीन नगरपालिका द्वारा क्रय की गई है, जिसका ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर को समतलीकरण कर मशीनों का स्थापन कार्य शीघ्र कर अब नगर से किए गए कचरा संग्रहण को मशीनों के माध्यम से पृथक-पृथक किया जाएगा। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, सुशील पांचाल, उपयंत्री आदित्य तलनीकर, गगन तिवारी सहित स्वच्छता की टीम मौजूद थी।