अवैध शराब के खिलाफ चलता रहेगा कुठला पुलिस का अभियान
शराब पीने पिलाने और बेचने वालों की खैर नहीं
दिनांक – 22/11/2024
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं सतत कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 21.11.2024 को कुठला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ की है । जिसमें आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी सूरज निषाद पिता मोहन निषाद निवासी इन्द्रानगर थाना कुठला के कब्जे से एक मसाला शराब, चिप्स का पैकेट नगद 210 रुपये, आरोपी कैलाश पिता रामलाल यादव उम्र 38 साल निवासी सलैया फाटक के कब्जे से एक देशी प्लेन का आधा पाव डिस्पोजल पानी पाउच, गणेश निषाद पिता जगन्नाथ निषाद उम्र 60 साल निवासी इन्द्रानगर कुठला के कब्जे से 1 पाव देशी प्लेन शराब, नमकीन,पानी पाउच, डिस्पोजल, विमल निषाद पिता मुन्ना लाल निषाद उम्र 23 साल निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से लाल मसाला शराब एक पाव ,डिस्पोजल एवं रोहित चौधरी पिता रामचरण चौधरी उम्र 30 साल निवासी इन्द्रानगर थाना कुठला के कब्जे 1 पाव देशी लाल मसाला शराब, नमकीन,पानी पाउच, डिस्पोजल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(सी),एवं परसराम पटेल पिता हरप्रसाद पटेल उम्र 41 साल निवासी मतवार पडरिया थाना कुठला के कब्जे से 19 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद कर धारा 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । अवैध शराब के बीच कुठला पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, भगवत, राहुल सिंह, शिवशंकर दुबे, विजय प्रजापति आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

More Stories
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया
जोबी कलां में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का संदेश, चौपाल और रैली से जागरूकता अभियान तेज