Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने दो सैकड़ा से अधिक फरार वारंटियों एवं इनामी व फरारी बदमाशों के खिलाफ की कार्यवाही

🔴 कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 82 स्थाई व 105 गिरफ्तारी सहित कुल 187 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 363 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों तथा जिला बदर के आरोपियों को किया चेक।
🔴 03 इनामी व 03 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया और अवैध शराब की तस्करी करने वाले 01 तथा अन्य प्रकरणों में 07 आरोपी को पकड़ा जाकर कार्यवाही की गई है।
🔴 पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान ब्लैक फिल्म लगी कार तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटर साइकिल पर भी कार्यवाही की गई।

ग्वालियर। 23.11.2024। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 22/23.11.2024 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हड़कंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।

कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 82 स्थाई वारंट, 105 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 173 गुण्डा एवं 183 हिस्ट्रीशीटरों व 07 जिला बदर के बदमाशों को चेक किया गया और थाना कोतवाली में 03 इनामी बदमाश, थाना कोतवाली में 02 एवं थाना माधौगंज में 01 फरार आरोपी को पकड़ा गया और अवैध शराब का 01 प्रकरण के अलावा विभिन्न प्रकरणों में 07 आरोपियों को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगी कार तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटर साइकिल पर भी कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।