Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने लोगों से किया शहर के विकास में योगदान का आव्हान
ग्वालियर 23 नवम्बर 2024/ नागरिकों की भागीदारी से बेहतर ढंग से सामुदायिक विकास होता है। यदि सभी मिलकर अपने शहर और धरोहर को संरक्षित कर शहर के विकास में योगदान दें तो हम निश्चित तौर पर विकास की नई इबारत लिख सकते हैं। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कही।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पड़ाव स्थित इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) में उद्भव संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ग्वालियर के नागरिकों की अच्छी बात यह है कि वह स्पष्ट हैं और उनमें सच्चाई का भाव है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग शहर की विरासत व कम्युनिटी के प्रति अपनत्व का भाव अपनाकर शहर के विकास को आगे बढ़ाएं। उन्होंने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे ग्वालियर के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
इससे पूर्व सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने कलेक्टर श्रीमती चौहान द्वारा किए जा रहे के कार्यां की सराहना की और शहर के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एमडी पाराशर, विजय पाराशर, पीडी पाण्डेय, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, राजेंद्र मुदगल, विजय पाण्डेय, मंजू सोनी, महेश मुदगल, मनीष मौर्य, रामबाबू कटारे, डॉ. एजाज खानूनी, आशीष मिश्रा, हरीश पाल, मनोज अग्रवाल, आलोक द्विवेदी, अरविंद जैमिनी, आशा कुमार, सचिन पाण्डेय, विवेक सुड़ेले एवं संतोष वशिष्ठ मौजूद थे।