Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

नशे के खिलाफ कटनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में गांजा व बोलेरो वाहन जब्त

कटनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में, माधव नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम ने 28.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया।

घटना का विवरण
दिनांक 05 दिसंबर 2024 को थाना माधव नगर पुलिस टीम ने अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (MP-21-MD-5555) देखी। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत पकड़ लिया। तलाशी में वाहन से 28.710 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों का विवरण
1. संजय बरगाही (21 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, थाना बरही।
2. राजू उर्फ मंजल पारधी (19 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, थाना बरही।
3. राजनी पति मंजल (19 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, बिरहनी।
4. अंजलिया पति लावरसी (19 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, बिरहनी।
बरामदगी का विवरण

1. गांजा 28.710 किलोग्राम कीमत ₹2,80,000
2. महिंद्रा बोलेरो वाहन कीमत ₹10,00,000
3. मोबाइल फोन 03 रेडमी, वनप्लस, आईटेल
कुल बरामद संपत्ति का मूल्य: ₹13,40,000।
*आरोपियों पर कार्यवाही*
चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

टीम की सफलता
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के साथ उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, राकेश पटेल, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, दान बहादुर, भुवनेश्वर बागरी, श्रीकांत सेन, रवि मोहन, मणि बागरी, सनोज दुबे, शैलेश गौतम, मुकेश कोल, महिला आरक्षक नेना कश्यप, विशाखा साहू, प्रशांत विश्वकर्मा और आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने विशेष भूमिका निभाई

पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन ने इस सफल कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ इस तरह की कठोर कार्यवाही जारी रहे।

जनता से अपील
कटनी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के व्यापार या तस्करी की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।