
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने झण्डा दिवस पर लगाया बैज और धनराशि भी दी
ग्वालियर 07 दिसम्बर 2024/ ग्वालियर जिले में भी 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने झण्डा दिवस पर बैज लगाया। साथ ही झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों की सहायतार्थ दानपेटी में धनराशि भी दान की। झण्डा दिवस पर एकत्रित धन सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झण्डे को बांटकर किया जाता है। इस झण्डे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हलका नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में जिले में जिला प्रशासन की पहल पर शहीद सैनिक परिवारों की सहायतार्थ लक्ष्य से अधिक धन संग्रहण हुआ है। इस साल अभी तक विभिन्न विभागों द्वारा 12 लाख 66 रूपए से अधिक धनराशि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हर साल 7 दिसम्बर को भारतीय सशस्त्र बलों के जाबांजों के प्रति आभार प्रकट करते हुए मनाया जाता है। साथ ही तीनों सेनाओं के जवानों उनके परिवारों के कल्याण के लिए धन संग्रहण करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। झण्डा दिवस पर एकत्रित हुई धनराशि युद्ध के दौरान घायल व शहीद हुए सैनिकों एवं उनके बच्चों व आश्रितों के कल्याण पर खर्च की जाती है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है