पन्ना तिराहा में अचानक कुठला पुलिस की सघन वाहन चैकिंग
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गई साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया गया जिसमें कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के
नेतृत्व में दिनांक 10/12/ 2024 को थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत पन्ना तिराहा के पास सघन वाहन चैकिंग की गई । जिसमें यातायात के नियमों व रेड लाईट का पालन करने वालो कोसमझाइस दी गई। आटो एवं ई रिक्शा चालकों और संदिग्धो को किया चैक किया तथा रेड लाईट का पालन करने हेतु हिदायत दी गई । पन्ना तिराहे पर अचानक हुई कुठला पुलिस की इस कार्यवाही से अचानक हड़कम्प मचा गया
जिसे देखकर आने जाने वाले लोग भौचक रह गये । यातायात संकेतो का उल्लंघन करने पर वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर समंस शुल्क प्राप्त किया गया । क्षेत्र की जनता ने कुठला पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है ।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरी. के के सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनसुख लाल साहू , प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, आर सत्येन्द्र सिंह, एवं अन्य स्टाफ की मौजूदगी रही है ।

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर