कार्यालय:-एडवोकेट मौसूफ बिट्टू, वरिष्ठ पार्षद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कटनी
जल सप्लाई का समय परिवर्तित किए जाने पर धन्यवाद: बिट्टू
कटनी,वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा महापौर,आयुक्त,अध्यक्ष
नगर पालिक निगम कटनी को पूर्व में पत्र लिखकर ध्यान आकर्षण करते हुए मांग की थी कि पिछले एक सप्ताह से कटनी नगर क्षेत्र में अत्यधिक ठंड पड़ रही है और सुबह की जल सप्लाई/सिटी सप्लाई का जो समय है वह अत्यधिक सुबह के समय का है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है लोग बीमार पड़ रहे हैं इसीलिए अनुरोध है कि अत्यधिक ठंड की रितु को देखते हुए अस्थाई समय के लिए सिटी जल सप्लाई का समय थोड़ा बढ़ाया जाना समय परिवर्तित किया जाना उचित होगा जिस पर निगम प्रशासन द्वारा ध्यान दिया गया और आज से ही जल सप्लाई का समय 30 मिनट परिवर्तित कर दिया गया जिस पर श्री बिट्टू द्वारा आयुक्त महापौर–आयुक्त–अध्यक्ष नगर पालिका निगम कटनी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया कि जनहित की मांग पूरी की गई इस नगर पालिक निगम कटनी क्षेत्र के वासियों को बहुत ही राहत होंगी
एडवोकेट मौसूफ बिट्टू
वरिष्ठ पार्षद /पूर्व नेता प्रतिपक्ष
नगर पालिक निगम कटनी

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर