
छिंदवाड़ा जिले के परासिया अनुविभाग के शिवपुरी (रवान वाडा) थाने में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कलेश काकोडीया को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी ईसवरी पटले ने उन्हें लाल फीता लगाकर सम्मानित किया।
इस समारोह में भगत सिंह मरावी, उपनिरीक्षक, ए स ई प्रमोद दीक्षित, प्रधान आरक्षक नितिन मालवी, आरक्षक सतेंद्र भगेल,और समस्त थाना स्टॉफ उपस्थित रहे। कलेश काकोडीया की पदोन्नति पर सभी ने उन्हें बधाई दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है