रांची

खूंटी : जिले में अपराधियों ने शहर के शोरूम में फायरिंग की है। फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि गोलीबारी की इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन एक शोरूम के बाहर लगे शीशा पूरी तरह से टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर पूछताछ की। घटना शहर के गायत्री नगर के समीप की है। बताया जा रहा है कि बीते रात करीब 9.45 बजे अज्ञात बंदूकधारियों ने टायर शोरूम और कार सर्विसिंग व एसेसरीज के शोरूम में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान तैनात सिक्योरिटी गार्ड परमेश्वर मुंडा बाल-बाल बच गए। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना में शोरूम के कांच का दरवाजा टूटकर गिर गया। अपराधियों ने एक- एक कर तीन राउंड फायरिंग की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है