कुंभ मेले को देखते हुए एनकेजे पुलिस अलर्ट मोड में, चार पहिया वाहनों की हो रही तलाशी, नशे में वाहन चलाने वालों को सिखाया जा रहा सबक, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़क पर तैनात अमला
कटनी। प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ को देखते हुए कटनी पुलिस भी अलर्ट है। कुंभ मेले में हिस्सा लेने के लिए बहुतायत मात्रा में लोग सड़क मार्ग से प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। इस बात को देखते हुए कटनी पुलिस ने जगह-जगह पर चेकिंग पॉइंट लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में एनकेजे के प्रभारी थाना इंचार्ज एसआई रूपेंद्र राजपूत अपनी टीम के साथ लगातार सड़कों पर निगरानी रख रहे हैं।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाने के प्रभारी थाना इंचार्ज एसआई रूपेंद्र राजपूत ने बताया की यातायात सुरक्षा एवं कुंभ मेला को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान एवं तलाशी अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस
अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस लगातार सड़कों पर निगाह बनाए हुए हैं। बीते तीन दिनों से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र में कई जगह पर चेकिंग पॉइंट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। जांच के दौरान कई वाहन चालकों को नियम विरुद्ध तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही दो वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिले, जिनके वाहन को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही भी की
जा रही है। प्रभारी इंचार्ज श्री राजपूत ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र के राजमार्ग से होकर गुजरने वाले चार पहिया वाहनों पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है। आने जाने वाले वाहनों में किसी संदिग्ध गतिविधि या फिर संदिग्ध सामान की मौजूदगी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन