
ग्वालियर 07 जनवरी 2025/ कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई में इस बार 91 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 91 आवेदनों में से 43 दर्ज किए गए। शेष 48 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी जन-सुनवाई में कराया गया।

More Stories
ग्वालियर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार को पकड़कर उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल व 4 जिंदा राउण्ड किये बरामद*
थाना पनिहार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
गुणवत्तायुक्त पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराने के लिये पेट्रोल पंपों की जाँच जारी