ग्वालियर से ब्यूरो दिनेश दांतरे की रिपोर्ट
आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ किलागेट में मातृगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती माननीय ज्योति सिकरवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंम मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मातृगोष्ठी के अंतर्गत प्राचार्य द्वारा बालक के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका के बारे में बताया एवं शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 40 मातायें एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू शर्मा, आचार्य श्रीमती वन्दना गोस्वामी, श्रीमती रेखा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती रूपाली श्रीवास्तव एवं श्रीमती राखी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।





More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया