Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

“गणतंत्र दिवस को लेकर कोतवाली पुलिस ने चलाया विशेष सतर्कता अभियान‘‘ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रातभर चली कॉम्बिंग गश्त, अपराधियों पर कसा शिकंजा, अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही कानून व्यवस्था को किया मजबूत

थाना कोतवाली कटनी

गणतंत्र दिवस को लेकर कोतवाली पुलिस ने चलाया विशेष सतर्कता अभियान‘‘ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रातभर चली कॉम्बिंग गश्त, अपराधियों पर कसा शिकंजा, अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही कानून व्यवस्था को किया मजबूत
दिनांक 24 दिसंबर 2024 की रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डा. संतोष डेहरिया एवं  नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में कॉम्बिंग गश्त चलाकर गणतंत्र दिवस के पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक कार्रवाई की। काम्बिंग गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया साथ ही अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई और संदिग्धों की चैकिंग के दौरान कब्जे में अवैध रूप से शस्त्र रखे पाए जाने पर 02 आर्म्स एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।
गश्त के दौरान पुलिस द्वारा किए गए प्रमुख कार्य
1. स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील- कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 08 स्थायी वारंटी एवं 04 गिरफ्तारी वारंटी को तामील करने में सफलता प्राप्त की। ये वारंटी लंबे समय से पुलिस कार्रवाई से बच रहे थे। जिन्हें कोतवाली पुलिस के द्वारा रात भर चली काम्बिंग गश्त के दौरान पकड़ा गया।
2. अवैध शराब के खिलाफ कठोर कार्रवाई- अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कोतवाली पुलिस काम्बिंग गश्त के दौरान चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब रखे आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा जिसके कब्जे देशी शराब के 350 पाव बरामद कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब जप्त की गई और सार्वजनिक स्थानों के पर शराब का सेवन करते पाए जाने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
3. अवैध हथियार एवं जुआ फड़ पर दी दविश– काम्बिंग गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से कब्जे में लेकर घूम रहे घातक हथियारों को जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं मुखबिर की सूचना पर के.डी.सी कालेज के पास जुआ फड़ पर दविश देकर 03 आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
4. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई– शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए पुलिस ने 13 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 129 बीएनएसएस एवं 126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई एवं शांति व्यवस्था भंग करते हुए पाए जाने पर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर एस.डी.एम महोदय कटनी के न्यायलाय में पेश किया गया है। इस कदम से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया और आम जनता को सुरक्षा का अहसास हुआ।
*5-* थाना क्षेत्र के गुंडा निगरानी सूची में शामिल बदमाशों की सघन जांच की गई। पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*6. तंग गलियों में पैदल गश्त और चेकिंग-* थाना क्षेत्र की तंग गलियों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। गश्त के दौरान होटल, ढाबे, बैंक, एटीएम, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई। यह कदम जनता के बीच पुलिस की सशक्त उपस्थिति को दर्शाने और असामाजिक तत्वों में डर पैदा करने के उद्देश्य से उठाया गया।
7. संदिग्ध व्यक्तियों की रोक-टोक– रात्रि में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और यात्रियों को रोकटोक करते हुए गहन पूछताछ की गई। उनकी पहचान सत्यापित करने के साथ-साथ अनावश्यक रूप से घूमने वालों को सख्त हिदायत दी गई।
कोतवाली पुलिस का संदेश- काम्बिंग गश्त के बाद थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि “कटनी पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखे हुए है और उन्हें अपराधों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।” कोतवाली पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अगर उन्हें अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कटनी पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है