Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


आष्टा/किरण रांका
मां नर्मदा जयंती के अवसर पर शांति नगर स्थित नगर का एकमात्र मां नर्मदा मंदिर में अलसुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान व भंडारा वार्डवासियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथियों के साथ पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर हवन में आहूतियां दी। मंदिर परिसर में उपस्थित सभीजनों को मां नर्मदा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां नर्मदा नदी सिर्फ नदी ही नही, बल्कि जीती-जागती नर्मदा मैया है जो देश के सभी श्रद्धालुजनों के लिए जीवनदायिनी है एवं सबके दुखों को हरने वाली मैया है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद रवि शर्मा, रूपेश राठौर, कुशलपाल लाला आदि मौजूद थे।