विधायक ग्रेवाल ने बाण्डीखाली मे 6.33 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर -सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत फुलगाॅवडी के ग्राम बाण्डीखाली मे 6.33 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। यह सीसी रोड कैलाश भीमा के घर से रामचन्द्र रणछोड के घर तक बनाया जाएगा जिसके निर्माण से ग्रामीणो को आवागमन मे सुविधा मिलेगी। विधायक प्रताप ग्रेवाल का ग्राम बाण्डीखाली मे ग्रामीणो द्वारा पुष्पमालाओ से आत्मीय स्वागत किया गया। भूमिपुजन कार्यक्रम मे सरपंच सुनीता वर्दीचन्द बामनिया, सचिव बहादुर भूरिया, सहायक सचिव रविन्द्र पाटीदार राजेसिंह भूरिया, जगन्नाथ सेठ, दिनेश जाट, चुन्नीलाल मन्दोर, राकेश राठौड, नन्दु मावी, राजेश मन्दोर, प्रवीण, तोलाराम सेठ आदि उपस्थित रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है