संवाददाता रामस्वरूप गुर्जर
श्योपुर – संत शिरोमणि हरिगिरि महाराज के द्वारा चलाए जा रहे शराब बंदी अभियान से प्रभावित होकर गुरुवार 6 फरवरी 2025 को श्योपुर जिले सहित संपूर्ण ग्वालियर चंबल संभाग में शराब बंदी लागू करवाने के लिए सर्व समाज श्योपुर की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर पर दिया गया जिसमें सभी संगठनों के कार्यकर्ता व सर्व समाज के लोगों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से शराब बंदी लागू कराने की अपील की गई हैं।ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु मीणा ने बताया कि हम माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करते हैं कि जैसे धार्मिक जिलों में शराब बंदी लागू की गई हैं वैसे ही श्योपुरजिले सहित ग्वालियर व चंबल संभाग में भी शराब बंदी लागू की जाए मौके पर ओबीसी,देवसेना, देवनारायण मंदिर समिति, कबीर आश्रम एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ओबीसी लक्ष्मण सिंह गुर्जर, विष्णु मीणा, कपिल सेन, रामू शिवहरे, कोमल सिंह गुर्जर, राजेश लोधी, सत्यनारायण सुमन, शंकर गुर्जर जुगराज गुर्जर, घासी राम गुर्जर,रविंद्र सिंह कौशल, विकास बौद्ध, महावीर गुर्जर, आसान गुर्जर, सुनील बुढेरा, विकास कंसाना, अवधेश शाक्य, विजय गुर्जर, महेश टैगोर, जितेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, सागर वैरवा, लवली जाटव, सुनील ननावद, अनिल वैरवा, जितेंद्र वैरवा, जगदीश शिवहरे, साधू सिंह गुर्जर, रिंकू मीणा, बलराम राठौर, कौशल पारेता, जितेंद्र बित्तल आदि मौजूद रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है