Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर- राजोद राष्ट्रीय दृष्टि निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अन्धत्व निवारण समिति धार एवं ग्राम पंचायत राजोद लाबरिया के तत्वधान में प्रा.स्वास्थ्य केंद्र ( सैक्टर ) राजोद में व इसके अंतर्गत आने वाले एच डबल्यू सी लाबरिया में विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल के दिशा निर्देशन में किया गया में शिविर का शुभारंभ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शीला मुजाल्दा एवं ग्राम पंचायत सरपंच जितेंद्र गामड़ ,मैना बाई रमेश ओसारी, डा अनिल भंवर नेत्र चिकित्सा सहायक ममता पाराशर के द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित व माल्या अर्पण कर किया गया। उक्त शिविरों में दोनों जगह आंखों की जांच करवाने में वृद्धजनों एवं अन्य व्यक्तियों उत्साह देखा गया और बारी बारी से लाइन में खड़े रहकर अपनी आंखों की जांच करवाई नेत्र परीक्षण एस. के. पाराशर ममता पाराशर द्वारा किया गया। जिसमें पी एच सी राजोद में कुल 272 ओपीडी में से 55 व्यक्तियों को और लाबरिया में कूल 216 ओपीडी में से 52 व्यक्तियों का शुगर व बी पी जांच एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल भंवर द्वारा सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मोतियाबिंद निवारण / लेंस प्रत्यारोपण हेतू चयनित कर चोइथराम नेत्रालय इंदौर के लिए बस द्वारा भेजा गया । उक्त शिविरों को सफल बनाने में राजोद सैक्टर का पूरा स्वास्थ्य अमला विशेष रूप से आशा, व आशा सुपरवाइजर, ए.एन.एम. सी. एच.ओ. सैक्टर सुपरवाइजर मेडिकल ऑफिसर पिछले कई दिनों से कार्ययोजना बना कर गांव गांव घर घर जाकर आंखों से कम दिखाई देने वाले व्यक्तियों से सतत संपर्क करते हुए इस शिविर में आंखों की जांच करवाने के लिए लगे हुए थे यानेकी प्रेरित परामर्श देने में प्रयास कर रहे थे में जन कुछ कुछ गांव में प्रतिनिधियों पंच सरपंच समाज सेवियों मीडिया कर्मियों का भी सहयोग रहा है शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आशा, आशा सुपरवाइजर, ए एन एम सी एच ओ मौजूद रहे हैं। जानकारी सैक्टर सुपरवाइजर रमेश भूरिया एवं सीताराम ठाकुर द्वारा दी गई।*