संवाददाता रामस्वरूप गुर्जर
श्योपुर- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। वे आज महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्री मंगू भाई पटेल के 16 फरवरी को आदिवासी विकासखण्ड कराहल एवं विजयपुर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम, पनवाडा ग्राम भ्रमण एवं आरोग्य केन्द्र के अवलोकन के साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित आवासों के हितग्राहियों से भेंट की जायेगी। इसके अलावा परतवाडा में गौशाला के अवलोकन आदि कार्यक्रमो के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। इसी प्रकार विजयपुर विकासखण्ड के अगरा क्षेत्र में भी भ्रमण कार्यक्रम के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कराहल एवं विजयपुर के अगरा क्षेत्र में हेलीपेड स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त बेरीकेटिंग सुनिश्चित की जायें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएफओ सामान्य श्री केएस रंधा, एसडीएम कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री लालजीराम मीणा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री ओपी पाण्डेय, सीईओ जनपद कराहल श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है