
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – राजोद समीप ग्राम खेरखेडा में इच्छापूर्ण सिध्द वीर हनुमान धाम एवं श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर खेरखेडा पर व्दितीय वर्ष श्री राम मारुति महायज्ञ की रविवार को गंगाजल कलश यात्रा के साथ पुर्ण आहुति के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन। गंगाजल यात्रा खेरखेडा के शीतला माता मंदिर से शुरू हुई। जो बैंड़ बाजों साथ निकली। वही पीछे महिलाएं बालिका सिर्फ कलश लिए हुए चल रही थी यात्रा मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला पर पहुंची। जहां गंगाजल कलश की पुजन अर्चना कर पुर्ण आहुति कर महाप्रसादी वितरण कर विशाल भंडारे के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ समापन हुआ। मंदिर समिति द्वारा मंदिर व यज्ञशाला को धर्म पताका से सजाया गया है। आचार्य पंडित बाबूलाल उपाध्याय बखतपुरा ,सह आचार्य पंडित माधव प्रसाद उपाध्याय, रविराज उपाध्याय चंदोडिया (खाचरोद) के सानिध्य में आयोजन सम्पन्न हुआ। पुजारी शंकर दास बैरागी।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच