सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – राजोद गुरुवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर रात्रि में पुजन अर्चन के साथ नगर के कई स्थानों पर होलिका दहन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग होली तापने एवं छोटे बच्चों को तपाने पहुंचे। शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व मनाया सुबह से ही बच्चों ने टोली बनाकर एक दुसरो को सुखा रंग लगाकर होली खेली। कोटेश्वरी नदी किनारे स्थित मां शीतला माता मंदिर साजोद पर प्राचीन परंपरा अनुसार मन्नतधारी धधकते अंगारों पर चलें महीलाए , पुरुष, बच्चे के हाथ में जल का लोटा व श्रीफल चले। आसपास के श्रद्धालु चलते हैं।।यह परंपरा प्राचीन हैं।। प्राचीनकाल से मां शीतला के दरबार में धधकते अंगारों से चल चूल तैयार की जाती है।। परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना ओपी मेहता द्वारा की गई। इसके पश्चात मन्नतधारी भक्तजन धधकते अंगारों पर चलते है।। ब्रह्म मुहूर्त में शीतला सप्तमी को माता बहनों द्वारा पूजा अर्जन की जाती है एक दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जाता है। माता जी मन्दिर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर दर्शन किए। अंत में प्रसादी वितरण की गई। नगर सहित आसपास श्रेत्रो के ग्रामीण भी मोजूद थे। धुलेंडी पर राजोद थाना क्षेत्र में पुलिस दिन भर पेट्रोलिंग करतीं रहीं। वही थाना प्रभारी खुद श्रेत्र में दिन भर पेट्रोलिंग करते रहे।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच