पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा जनसुनवाई में आये आवेदको को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं आवेदको की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
आमजन की शिकायतो के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। यह उल्लेखनीय है कि आम जनता की सहूलियत के मद्देनजर
अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर विगत 01 माह से प्रति मंगलवार ऑनलाइन जन-सुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहते हैं तथा
आमजनों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारीगणों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक
25.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा जनसुनवाई में आये आवेदको को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं आवेदको की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?