Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रात 8 बजे परेशानी बताने पहुंचे नागरिक को तुरंत दिलाई मदद, नगर निगम द्वारा करदाताओं की हर समस्या का किया जा रहा त्वरित निराकरण, राजस्व अधिकारी ने खुद सुलझाई समस्या

रात 8 बजे परेशानी बताने पहुंचे नागरिक को तुरंत दिलाई मदद, नगर निगम द्वारा करदाताओं की हर समस्या का किया जा रहा त्वरित निराकरण, राजस्व अधिकारी ने खुद सुलझाई समस्या

कटनी। मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर निगम कटनी के द्वारा 31 मार्च तक सभी करदाताओं को बकाया कर में अधिभार के लिए शत प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। कर में 100 परसेंट छूट मिलने के कारण लंबे समय से कर अदा न कर पाने वाले कर दाता भी उत्साहित होकर नगर निगम पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम आज रात 8 बजे नगर निगम कार्यालय में देखने को मिला। 4 साल पूर्व के एक मामले को लेकर आज नगर के एक प्रतिष्ठित नागरिक बिना किसी दस्तावेज़ के नगर निगम राजस्व अधिकारी के पास जा पहुंचे। नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पत्रकार आलोक त्रिपाठी की पीड़ा समझी और तुरंत फाइलें खंगाल कर उनकी समस्या का निराकरण कराया। नगर निगम द्वारा इस तरह त्वरित कार्यवाही किए जाने के बाद आलोक ने राजस्व अधिकारी सहित पूरे नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

दरअसल हुआ यूं की पत्रकार एवं प्रतिष्ठित नागरिक आलोक त्रिपाठी रात 8 बजे के बाद जब बाजार से लौट रहे थे, उस दौरान उनकी नजर सुभाष चौक में लगे नगर निगम के कर वसूली शिविर पर पड़ी। कर शिविर में छूट के पोस्टर देखकर आलोक वहां जा पहुंचे। उनके पास किसी तरह के दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण शिविर में बैठे कर्मचारियों ने उन्हें कागज लाने को कहा। इसके उपरांत आलोक नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक से अपनी पीड़ा बताई। तब तक और समय बीत चुका था। राजस्व अधिकारी श्री पाठक भी घर जाने की तैयारी कर रहे थे। आलोक की समस्या देखते हुए तत्काल उन्होंने पुरानी फाइलें मंगवाई और फाइलों से दस्तावेज निकाल कर तुरंत 4 साल पहले की बकाया कर को जमा कर आते हुए आलोक को रशीदें प्रदान करवाई। राजस्व अधिकारी एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारियों द्वारा कार्यालय बंद हो जाने के बावजूद देर रात इस तरह सक्रियता दिखाकर मदद किए जाने पर आलोक भाव विभोर हो गए और उन्होंने राजस्व अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही आलोक ने शहर के अन्य सभी करदाताओं से यह भी अपील की है कि वह इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य उठाएं और अपने बकाया कर को बिना समय गंवाए तत्काल जमा कराएं।