आज दिनांक 27 मार्च 2025 को स्लीमनाबाद उप संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वितरण केन्द्रो में राजस्व वसूली

अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
आज दिनांक 27 मार्च 2025 को स्लीमनाबाद उप संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वितरण केन्द्रो मैं राजस्व वसूली एवं बिल जमा ना करने वाले उपभोक्ताओं के भुगतान हेतु कुर्की की कार्रवाई हेतु विशेष टीम के द्वारा ग्राम राखी में रामकुमार काछी के घरेलू कनेक्शन पर 40153 की बकाया राशि होने पर बाइक की कुर्की की कार्यवाही की जा रही थी l तत्पश्चात तत्काल उपभोक्ता के बालक द्वारा 17500 की राशि किस्तों में जमा कराया गया तो कार्यवाही स्थगित की गई l इसी प्रकार स्लीमनाबाद वितरण केंद्र के ग्राम पड़वार के पांच बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के कुर्की की कार्रवाई हेतु समस्त दस्तावेज राजस्व विभाग ओर बैंक से संपर्क खंगाला गया l श्री राजेंद्र ठाकुर पिता डिलन ठाकुर बकाया राशि 87687 रुपए, श्री जागेश्वर प्रसाद पांडे पिता श्री लल्लू राम पांडे बकाया राशि 86 हजार 56 रुपए, श्री राम बिहारी तिवारी पिता सुखदेव तिवारी बकाया राशि 85716 रुपए , श्री रामस्वरूप यादव बकाया राशि 83439 रुपए हैं l सभी पदवार ग्राम निवासी है l इनके द्वारा बकाया राशि भुगतान में कोई रुचि नहीं ली जा रही हैl अतः इनके ऊपर भू राजस्व संहिता 1959 की धारा के तहत कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दिया गया है तीन दिवस के अंदर राशि जमा नहीं होने पे कुर्की की कार्यवाही किया जावेगा l यदि किसी उपभोक्ता का बिल गड़बड़ है, तो कुर्की की कार्यवाही होने से पूर्व अपने कार्यालय में संपर्क कर बिल सुधार कार्य करा लेवे अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे l उक्त कार्यवाही में उप संभाग एवं वितरण केंद्र की टीम सामूहिक रूप से कार्य कर रहे हैं l

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?