वेंकट वार्ड शास्त्री कॉलोनी में बनेगी सीसी सड़क,महापौर एवं स्थानीय वार्ड पार्षद बीना बेनर्जी की गरिमामय उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ संपन्न
कटनी।कटनी शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला में गुरुवार 3 अप्रैल को महापौर प्रीति संजीव सूरी, एमआईसी सदस्य एवं स्थानीय वार्ड पार्षद बीना बैनर्जी की गरिमामय उपस्थिति में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्ड की वरिष्ठ नागरिक सुशीला श्रीवास जी से संपन्न कराया गया।उक्त सड़क का निर्माण वेंकट वार्ड स्थित शास्त्री
कॉलोनी गली नं 3 में लगभग 8 लाख की लागत से कराया जाएगा जिससे लोगो का आवागमन और अधिक बेहतर होगा।
वार्डों में नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए विकास कार्य कराये जा रहे है,ताकि सभी को उनकी मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर सभी वार्ड वसियों द्वारा महापौर सूरी एवं स्थानीय पार्षद का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर धन्यवाद प्रेषित किया।महापौर
श्रीमती सूरी ने उक्त सी.सी सड़क के निर्माण के दौरान गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने हेतु ठेकेदार को निर्देश दिए हैं,साथ ही उक्त स्थल पर स्थानीय निवासियों को नाली निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया है।
इस दौरान कटनी महापौर प्रीति संजीव सूरी वार्ड पार्षद बीना बेनर्जी एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,पूर्व पार्षद डब्बू रजक,सोनू अग्रहरि,अमित निषाद,शकुन साहू गुल्लू साहू,ललितराम सोनी,विजय विश्वकर्मा,सिया गुप्ता, , हिमांशु जायसवाल, लखन गुप्ता, पंकज अवस्थी एवं अन्य स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?