Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना-माधवनगर जिला- कटनी दिनांक-13.04.25

थाना माधवनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की गई मोटर सायकिल बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार

माधवनगर पुलिस ने माधवनगर क्षेत्र में हुई एक मोटर सायकल के चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए 02 चोरो को जिला उमरिया से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोर कटनी जिले मे माधवनगर के कैम्प में मजदूरी का काम करने आये थे और कुछ दिन काम करने के बाद दिनांक 11/04/25 के रात 10 बजे चोरी की घटना को अंजाम देते हुए शनि चौक माधवनगर से एक हीरो कंपनी की पेशन प्रो मोटर सायकल चुरा ले गये। पकड़े गए चोरों के पास से एक पेशन प्रो मोटर सायकल कीमती 50 हजार रूपये की बरामद की गई है।
यह सफलता  अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा थाना माधवनगर अंतर्गत चोरी गयी मोटर सायकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण– प्रार्थी सौरभ दास पिता शंभु दास उम्र 30 साल निवासी संजय नगर माधवनगर ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11/04/25 के रात्रि करीब 09.30 बजे अपने दोस्त साहिल आहूजा के घर शनि चौक गया था जहाँ पर उसने अपनी मोटर सायकल मोटर साईकिल पेशन प्रो MP 21 ML 6703 घर के बाहर खड़े करके उससे मिलने घर के अंदर गया और जब बातचीत करके रात करीबन 11 बजे घर से बाहर आया तब अपनी मोटर सायकल जगह पर नही पाया जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने थाना पर दर्ज कराया जिस पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 336/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का मामला पजीबद्ध कर अज्ञात चोरो की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाकर मुखबिर तंत्र को लगाया गया वरिष्ट अधिकारीगण के मार्गदर्शन में पुलिस टीम व्दारा घटना स्थल के आसपास एवं शहर के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये व भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्रों के माध्यम से संदेहियों की तलाश करते जिला उमरिया तक पहुँच गई जहाँ पर संदेही भूपेन्द्र सिंह पिता ध्यान सिंह उम्र- 27 वर्ष निवासी ग्राम करौंदी थाना कोतवाली जिला उमरिया व निरंजन सिंह पिता सुखनंदन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम करौंदी थाना कोतवाली जिला उमरिया को उमरिया से पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी की घटना को स्वीकार किये जिनसे पुलिस ने चोरी का मशरूका बरामद किया है।
मोटर सायकल से जाना था घर, नही थे पैसे, तो कर ली मोटर सायकल चोरी
पकड़े गये चोरो ने पूछताछ के दौरान दाल मिल माधवनगर में उमरिया से काम करने के लिए आये थे जिनको अपने घर मोटर सायकल से ही जाना था लेकिन चोरो के पास मो0सा0 खरीदने के लिए उतने पैसे नही थे तब दोनों मिलकर प्लान बनाये और शनि मंदिर के पास घर के बाहर खड़ी मो0 सा0 पेशन प्रो कीमती 50 हजार रूपये को चोरी कर लिये और घर के लिए निकले लेकिन मो0 सा0 अचानक खराब होने पर माधवनगर के जंगल में ही खड़ा करके फरार होने की बात कबूली है। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे है ।

पुलिस को सूचना देने, निवेदन
थाना माधवनगर ने आमजन व व्यापारियो से सुरक्षा एवं सतर्कता के संबंध में अपील की है कि सभी किसी भी अंजान व्यक्ति को घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखते समय उनका पुलिस सत्यापन जरूर करावे ताकि बड़ी घटना व अपराध को रोका जा सके।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक अभिषेक चौबे के कुशल नेतृत्व में सउनि यज्ञनारायण सिंह, प्र0आर0 आकेश तिवारी, आरक्षक अनूप सिंह, राघवेन्द्र राजपूत, लोकेन्द्र सिंह, उमाशंकर तिवारी, विनोद विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही