कलम की धार जितनी गाढ़ी होती जाती है कलमकार उतना ही सरल, संजीदा होता जाता है- डीआईजी अतुल सिंह
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का पत्रकारों का कुम्भ सम्पन्न
गत दिवस राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई कटनी का पत्रकारों का कुंभ जिला सम्मेलन संपूर्ण कटनी जिले के सभी तहसीलों के पत्रकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह जी तथा शहर की प्रथम नागरिक माननीय महापौर प्रीति सूरी जी की उपस्थिति रही सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद जी तिवारी द्वारा की गई सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआईजी
अतुल सिंह ने कहा कि पत्रकारिता कोई बेहद सरल कार्य नहीं है हालकी सोशल मीडिया ट्रैंड ने इसे और चुनौती पूर्ण बना दिया है इसके बाद भी पत्रकारिता का सामाजिक राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था में योगदान बेहद ही सराहनीय रहता है, डी आई जी ने पुराने पत्रकारों के बारे मे कहा की कलम की धार जितनी गाढ़ी होती जाती है कलमकार उतना ही सरल, संजीदा, और विनम्र होता जाता है । माननीय महापौर श्रीमती प्रीति सूरी जी ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता की चुनौतियों के सफर का उल्लेख करते हुए कलमकारों से व्यवस्था में कमी को लगातार सामने लाने और उसके निराकरण पक्ष को भी प्रकाशित करते रहने की अपेक्षा की. राष्ट्रीय अध्यक्ष
परमानंद तिवारी जी ने कहा कि सभी पत्रकार साथियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर सक्रिय प्रयास होने चाहिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने सभी उपस्थित पत्रकारों से परिषद के विचारों के अनुरूप जनहित को लाभान्वित करते हुए परिषद को नए आयाम से जोड़ने का मार्गदर्शन दिया सम्मेलन को प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक तथा संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा जी ने भी संबोधित करते हुए परिषद के सभी सदस्यों से एकजुटता के साथ परिषद का नाम रोशन करने पर बल दिया। इस दौरान प्रदेश संगठन मुख्य महासचिव अनुरोध पटेरिया प्रदेश प्रवक्ता उमेश शुक्ला संभागीय महासचिव शिव चौरसिया भी मंचासीन रहे सम्मेलन का
शुभारंभ मा वीणापाणि सरस्वती जी की पूजा अर्चना, दीप प्रजव्वालित कर हुआ जिसके पश्चात अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया ने स्वागत भाषण देते हुए मांग की कि पत्रकारों के अधिमान्यता नियमों का सरलीकरण हो, पत्रकारों को भी निःशुल्क स्वास्थ सुविधा, आवास योजना का लाभ प्राप्त हो इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होने चाहिए । अतिथियों के सम्बोधन तथा मार्गदर्शन पश्चात एक नई पहल करते हुए परिषद परिवार को भी परिषद से जोड़ने के उद्देश्य से कैमोर के राजेश सिंघई जी की पुत्री कुमारी अंशिता सिंघई जिसने मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीडीएस की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया उसे मंच में उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया जो परिषद के लिए गर्व का विषय है. सम्मेलन मे पधारे अतिथि गणों को परिषद के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. आभार प्रदर्शन जिला महासचिव
कृपानंद तिवारी तथा सफल संचालन मारुफ़ अहमद हनफ़ी व अरविन्द गुप्ता द्वारा किया गया सम्मेलन मे शहडोल संभाग अध्यक्ष अनूपपुर जिला अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, रवि पांडे, शिव प्रताप सिंह आशीष सोनी,रजनीश बाजपेई,संजय खरे, प्रवीण पाराशर राहुल उपाध्याय, हेम दर्शन गौर, भरत श्रीवास्तव,श्रीमती मीना चौधरी , संजय शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, अनिरुद्ध बजाज प्रमोद खमपरिया, संजय शर्मा, बाल्मिक पांडे, राजेंद्र राठोड़, सुनील रावत, प्रकाश जैन, पुष्पेंद्र मोदी, राजेश सिंघई मनीष सेकसरिया,अरविंद अग्रहरि, आशीष पाल, तहसील अध्यक्ष लखन विश्वकर्मा, नंदकिशोर गुप्ता, मयंक जैन,वेंकटेश गौर, कमल कोटवानी, अशोक अग्रवाल, ऋषभ जैन, अनिल गौतम, संतोष गुप्ता, संदीप शर्मा, नीरज अग्रवाल वैभव अग्रवाल सौरभ श्रीवास्तव कमल नाकरा, राजाराम लोधी, विजय कुमार गौतम, हेमराज विश्वकर्मा, मुकेश कुमार व्यवहार, धीरज जैन, दीपक अग्रवाल, लवकुश पटेल, अनिल गौतम, अरविंद अग्रहरि, राजाराम बर्मन, शिव दुबे, सतीश सेंगर, अनिल दीवान, अजय विश्वकर्मा, लखन दुबे, श्रीमती अनीता सिंघई, संत शरण सिंह, मनीष नावेद,आशीष अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अजय दहिया, अभिमन्यु विश्वकर्मा सहित भारी संख्या मे सम्पूर्ण कटनी जिले के पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध