हरदा
हर साल की तरह इस वर्ष भी 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए संचालित गतिविधियों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पानी जमा ना होने देवें, पानी की टंकियों, कूलर ,मटकों आदि में तीन दिवस से अधिक पानी ना जमा होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए नीम की पत्तियों का धुॅंआ करें । बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह से उपचार लें।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।