Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों से जिले को मिली केन्द्रीय स्कूल की सौगात शीघ्र लेगी मूर्तरूप रिक्त भवन में संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का महापौर नें निगमायुक्त एवं केन्द्रीय स्कूल के प्राचार्य के साथ किया संयुक्त निरीक्षण छात्रों को शुद्ध शीतल पेयजल की उपलब्धता हेतु वाटर कूलर प्रदाय करने महापौर ने की घोषणा

सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों से जिले को मिली केन्द्रीय स्कूल की सौगात शीघ्र लेगी मूर्तरूप

रिक्त भवन में संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का महापौर नें निगमायुक्त एवं केन्द्रीय स्कूल के प्राचार्य के साथ किया संयुक्त निरीक्षण

छात्रों को शुद्ध शीतल पेयजल की उपलब्धता हेतु वाटर कूलर प्रदाय करने महापौर ने की घोषणा

कटनी (17 मई ) – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा के सार्थक प्रयासों से जिले में चहुंमुखी विकास कार्य कराये जा रहे है। इन्ही विकास कार्यो की श्रृंखला में जिले के छात्रों के पठन-पाठन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए केंद्र शासन के माध्यम से संचालित होने वाले नवीन केन्द्रीय स्कूल की सौगात जिले को मिली है। केन्द्रीय स्कूल का संचालन प्रारंभ हो जानें से जिले के छात्रों को भी महानगरों की तर्ज पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

जिले के लिए नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित पुराने शासकीय कन्या महाविद्यालय के भवन में स्वीकृत नवीन केन्द्रीय स्कूल के संचालन हेतु वर्तमान में की जा रहीं आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का शनिवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें आयुक्त श्री नीलेश दुबे, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव,ओमेंद्र ओमी अहिरवार, केन्द्रीय विद्यालय झिंझरी नंबर के प्रभारी प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन, श्री जय नारायण तिवारी सहित अन्य नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री नीलेश दुबे एवं प्राचार्य द्वारा बताया गया कि यहां नवीन केन्द्रीय विद्यालय को प्रारंभ करने के लिए न्यूनतम 7 बाय 7 मीटर क्षेत्रफल वाले 15 कमरों और यहां उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं एवं विकास कार्य जैसे भवन के कमरों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, पेयजल व्यवस्था के साथ ही शौचालयों की मरम्मत व सुधार कार्य का किया जा रहा है। जिसपर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समयावधि में पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए ताकि शीघ्र ही समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराई जाकर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था हेतु एक नग वाटर कूलर प्रदान किये जाने की घोषणा भी की गई