Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वीर सावरकर वार्ड में 32 लाख रुपए से होंगे सी सी नाली एवं पुलिया निर्माण के विकास कार्य महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन संपन्न वार्डवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद का स्वागत कर किया धन्यवाद ज्ञापित

वीर सावरकर वार्ड में 32 लाख रुपए से होंगे सी सी नाली एवं पुलिया निर्माण के विकास कार्य

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन संपन्न

वार्डवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद का स्वागत कर किया धन्यवाद ज्ञापित

कटनी (18 मई ) –  वर्षा ऋतु के दौरान नगर के वार्डो में जलप्लावन की समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु निगम प्रशासन द्वारा अभी से तैयारियां प्रारंभ की जाकर नगर के छोटे और बड़े नालों की सफाई के साथ ही जलप्लावन वाले संभावित स्थलों में जल निकासी की सुगम व्यवस्था हेतु विकास कार्य कराए जा रहे है।

इसी तारतम्य में नगर विकास कार्य को गति प्रदान करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा रविवार को वीर सावरकर वार्ड के नागरिकों की मौजूदगी में लगभग 32 लाख की लागत से वार्ड के विभिन्न स्थलों पर कराए जाने वाले नाली निर्माण कार्य एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण करते हुए क्षेत्रीय नागरिकों को महत्वपूर्ण सौगात दी। भूमिपूज आचार्य श्री अरुण कुमार भट्ट द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया जाकर संपन्न कराया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, जय नारायण निषाद, श्रीमती बीना बैनर्जी, सहित वार्ड पार्षद राजेश भास्कर, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, समाजसेवी अजय सरावगी सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन सहित पार्टी के वरिष्ठ जनों के सहयोग से नगर में विकास कार्य का सिलसिला अनवरत जारी है। जिसके तहत आज वार्ड स्थित श्रीमती ममता अग्रवाल, श्री नवीन भसीन जी सहित अन्य विभिन्न स्थलों में लगभग 27.98 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण सहित संत रविदास नगर में 4 लाख रुपये की लागत से पुलिया एवं नाली का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर यातायात सहित जल निकासी की सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। नगर विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

क्षेत्रीय पार्षद श्री राजेश भास्कर द्वारा वार्डवासियों की सुविधा हेतु प्रदान की गई इस सुविधा के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तो वहीं वार्डवासियों द्वारा भी विकास कार्यों को स्वीकृत कराए जानें के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं वार्ड पार्षद राजेश भास्कर का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक रघुनाथ गौर, जयराम छाबड़ा, सुषमा भट्ट, शारदा जैन सहित निगम के उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय सहित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की मौजूदगी रही