Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लखाखेरा धाम ब्रह्मर्षि आश्रम लखाखेरा का वार्षिक महोत्सव आत्म साक्षात्कार दिवस के रूप में आरंभ हुआ


नि. प्र.- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मर्षि अंबाला संस्थान लखाखेरा का वार्षिक महोत्सव आयोजन अत्यंत धूमधाम के साथ 23 मई 2025 को आरंभ हुआ। प्राचीन काल से ऋषियों- मुनियों की पावन तपोभूमि लखाखेरा धाम में इस वर्ष संस्था का 25 वाँ वार्षिक महोत्सव इस बार कुछ अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। आदिकाल से सनातन की ध्यान योग साधना “आत्म साक्षात्कार” क्रिया, जो कि अब विलुप्ति की कगार पर है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महायोगी हरिओम दास जी महाराज आम जनमानस के लिए “आस क्रिया योग” के माध्यम इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं। इसी पवित्र पावन भाव को लेकर 23 से 25 में 2025 की अवधि में आयोजित यह वार्षिक महोत्सव आत्म साक्षात्कार पर आधारित है। देश के कोने-कोने एवं विदेशों से आए साधकों की उपस्थिति में तीन दिवसीय आस क्रिया योग ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ परम पूज्य गुरुदेव महायोगी हरिओम दास जी महाराज द्वारा किया गया।
दिनांक 23 मई 2025 को श्रीमद् भागवत कथा दीदी सिया शर्मा जी के मुखारविंद से आरंभ की गई। शायंकाल में आस क्रिया योग के प्रणेता परम पूज्य गुरुदेव भगवान महायोगी हरिओम दास जी महाराज द्वारा आस क्रिया योग ध्यान साधना आरंभ किया गया। अलौकिक एवं गुढ़ रहस्यों के बारे में विस्तार से एवं प्रमाण सहित साधकों को बताते हुए ध्यान कराया गया तथा आत्म तत्व की अनुभूति कराई गई। साधकों की शंकाओं का समाधान किया गया।
तीन दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भी लखाखेरा धाम में 23 से 25 मई 2025 की अवधि में आयोजित है। जिसमें सुबह-शाम दोनों समय भक्तगण, साधक आकर हवन कर रहे हैं।
दिनांक 24 मई 2025 को प्रातः कालीन हवन पश्चात सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक गुरुदेव महायोगी हरिओम दास जी महाराज द्वारा पुनः ध्यान साधना कराया गया। अंतःकरण में व्याप्त अनंत ऊर्जा, गुरु तत्व, सूर्य तत्व को ध्यान के माध्यम से जागृत कराते हुए साधकों को अनुभूति कराई गई। संपूर्ण ब्रह्मांड हमारे शरीर के अंदर है, हम सूक्ष्म शरीर (आत्मा) के माध्यम से कैसे भ्रमण करें? हमारे शरीर के तीन रूप होते हैं- स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर एवं कारण शरीर। स्थूल शरीर पर मन का नियंत्रण होता है, किंतु सूक्ष्म शरीर और कारण शरीर आत्मा द्वारा नियंत्रित है। हमें स्वयं को पहचानना है और परमपिता परमात्मा के बताए मार्ग पर चलना है। निसंदेह ईश्वर ने हमें एक विशेष कार्य के निमित्त मानव शरीर देकर इस धरती पर भेजा है। अतः हम सब का दायित्व है कि हम ईश्वर के उस कार्य को पहचानें। इसके लिए हमें खुद को पहचानना होगा, तभी हम परमार्थ के रास्ते पर चल सकते हैं। गुरुदेव के द्वारा परमात्मा से जुड़ने का मार्ग भी बताया गया।
दोपहर 2:00 बजे से दीदी सिया शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान उपस्थित जन समूह को कराया गया। सायं काल में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका एवं विश्लेषक (चित्रकूट धाम) परम पूज्या दीदी उषा रामायणी जी द्वारा श्री राम के चरित्र का वर्णन करते हुए श्री राम कथा का वाचन किया गया।
शाम 6:00 बजे से आस क्रिया योग के प्रणेता महायोगी हरिओम दास जी महाराज द्वारा पुनः साधकों को ध्यान कराते हुए अंतरात्मा के दर्शन कराए एवं उनकी जिज्ञासाओं, शंकाओं का समाधान किया।
रात्रि 9:30 बजे से शास्त्रीय संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक भजन प्रस्तुत किए गए।
दिनांक 25 मई 2025 को प्रातः 6:00 बजे से विविध आयोजन किए जाएंगे- जिसमें प्रातः काल दादा गुरु, दुर्गा माता, हनुमान जी की विशेष पूजन एवं श्रंगार होगा। प्रातः 8:30 से 9:30 बजे हवन किया जाएगा। 11:00 बजे से दोपहर 1:00 तक गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2.00 से 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन दीदी सिया शर्मा जी द्वारा किया जाएगा। शायं 4 से 5 बजे तक दीदी उषा रामायणी जी का प्रवचन होगा। शायं 5 से 6 बजे दीदी राम किशोरी जी और उनकी टीम द्वारा भजन संध्या आयोजित है। शाम 6:00 से 9:00 बजे विशेष ध्यान साधना परम पूज्य गुरुदेव महायोगी हरिओम दास जी महाराज द्वारा कराई जाएगी। रात्रि 9:30 से 10:30 बजे गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण, गरीबों को वस्त्र वितरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा। रात्रि 10:30 बजे से जबलपुर की मशहूर आल्हा गायिका श्रीमती संजो बघेल द्वारा विशाल देवी जागरण किया जाएगा। विशाल भंडारा अनवरत जारी रहेगा।
ब्रह्मर्षि आश्रम परिवार लखाखेरा धाम ने अधिक से अधिक जनसमूह को इस कार्यक्रम में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।