Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निलकंठेशवर भक्ति धाम के मठाधीश का जन्मदिन मनाया गया धार्मिक स्थलों से जुडे सभी पुजारी पंडित मठाधीश आदि की उपस्थिति मे केक के साथ देवी जागरण सम्पन्न

निलकंठेशवर भक्ति धाम के मठाधीश का जन्मदिन मनाया गया

धार्मिक स्थलों से जुडे सभी पुजारी पंडित मठाधीश आदि की उपस्थिति मे केक के साथ देवी जागरण सम्पन्न

विजयराघवगढ़ निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक धर्म पुरुष मदनलाल ग्रोवर जी का 75 वा जन्मदिन बडे ही धुमधाम से निलकंठेशवर परिसर मे भोलेनाथ के दरवार मे मनाया गया। हजारो की संख्या मे मदनलाल ग्रोवर जी के चाहने वालो ने देवी जागरण का आंनद प्राप्त कर बधाई दी। ज्ञात हो की विजयराघवगढ़ मुख्य से चंद दूरी पर स्थापित निलकंठेशवर भक्ति धाम जो की सलैया पडखुरी सरपंच अंतर्गत आता है। जिसकी स्थापना आज लगभग 35 वर्ष पूर्व मदनलाल ग्रोवर जी ने कराई थी ।बताया जाता है कि आज जिस भूमि पर निलकंठेशवर भक्ति धाम स्थापित था उस जगह पर एक छोटे से चबूतरे पर भोलेनाथ के शिवलिंग स्थापित थे गाव से दूरी की बजह से उस स्थान पर पूजा पाठ भी करने कोई नही जाता था। मदनलाल ग्रोवर जो आज उद्योगपतियों की दुनिया के बेताज बादशाह माने जाते हैं वह जमीन से जुड़े हुए इंशान इस लिए माने जाते है क्यो की वह वक्त मदनलाल ग्रोवर जी के कठिनाइयों के चलते रहे। एक दिन उसी शिवलिंग के पास पहुचे और महादेव को अपनी पिडा सुनाते हुए अपना दर्द व्यान किया भोलेनाथ ने मदनलाल ग्रोवर जी की प्रार्थना सूनी और उस दिन से मदनलाल ग्रोवर जी ने उस जगह पर अखंड दिप प्रज्वलित करा दिया जो आज भी लगभग 35 वर्षो से निलकंठेशवर भक्ति धाम निरंतर जगमगा रहा है। समय ने करवट ली और भोलेनाथ की कृपा मदनलाल ग्रोवर जी पर बरसने लगी मदनलाल ग्रोवर जी अमीरो मे गिने जाने लगे किन्तु वह राह से भटके नही दुनिया के साथ रहे तो किन्तु राह ईश्वर के श्रीचरणों मे अर्पित कर दी जो महादेव को अंतर आत्मा से अपना ले वह साधारण इंसान कहा कहलाता है इसी तरह मदनलाल ग्रोवर भी उपलब्धियों को पाते गये और भोलेनाथ की विजय पताखा देश दुनिया मे फहराते गये। ईश्वर की भक्ति के साथ साथ मदनलाल ग्रोवर जी ने मानव सेवा व उनकी जरूरतो को भी पूरा करने मे कोई कसर नही छोडी। आखिर कार नेक राह पर चलते देख विश्व गुरुओ ने मदनलाल ग्रोवर जी को हरिश्चंद्र पद से नवाजा गया। अनेको धार्मिक स्थलों पर मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा समय समय पर सहयोग कर धार्मिक स्थलों की हिफाजत की जाती है।
महादेव पर आस्था और विश्वास
देवो के देव महादेव पर लोगों की आस्था और विश्वास अटूट है। निलकंठेशवर भक्ति धाम मे विराजे भोलेनाथ ने सिर्फ मदनलाल ग्रोवर जी का भाग्य नही बदला बल्कि मंदिर तक पहुच कर जिसने भी दिल से पूकारा सभी की पूकार सुन कर उन भक्तो की मदद की।
पिता मे ईश्वर की तस्वीर देखता पुत्र
आज के युग मे माता पिता के प्रति स्नेह प्रेम के साथ समर्पण बहुत कम पुत्रो मे देखने को मिलता है। मदनलाल ग्रोवर जी के इकलौते पुत्र बाबू ग्रोवर आज व्यापार के साथ साथ धार्मिक कार्यो से जुड कर मानव सेवा की मदद करने मे पिता से भी चार कदम आगे देखे जा रहे है। पिता पुत्र को देख ऎसा महसूस किया जाता है जैसे कोई पुराने मित्र हो। एक दूसरे से सलाह मशवरा एक दूसरे के दूख सुख साझा करते हुए भक्ति भाव मे लिन रहने वाला यह परिवार मे खुशियां घर की लक्ष्मी मदनलाल ग्रोवर जी की धर्मपत्नी सुमित्रा ग्रोवर तथा पुत्र बाबू ग्रोवर की धर्म पत्नी आदिती ग्रोवर परिवार मे बिखेर रही है इस परिवार ने दो नयाब हिरे भी है दिदी जयश्री ग्रोवर और रुद्राक्ष ग्रोवर इन्ही खुशियों की एक ऐसी घड़ी आई मदनलाल ग्रोवर जी का जन्मदिन ग्रोवर परिवार व निलकंठेशवर भक्ति धाम परिवार ने मिल कर मनाई निलकंठेशवर भक्ति धाम के मठाधीश मदनलाल ग्रोवर जी को सभी ने केक काट कर बधाई दी तथा भोलेनाथ के दरवार मे बाबू जी के लिए प्रार्थना कर लम्बी उम्र का बरदान मांगा उस उत्साह के साथ जयजय कारो से गुंजमान हुआ निलकंठेशवर भक्ति धाम । निलकंठेशवर भक्ति धाम मे सुबह से साम साम से सुबह तक प्रति दिन पूजा पाठ का क्रम चलता ही रहता है किन्तु जन्मदिन के औसर पर पुत्र बाबू ग्रोवर ने विशेष रूप से पिता मदनलाल ग्रोवर जी के लिए पूजा पाठ का आयोजन कर मंदिर मे पहुचने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ गरीबों जरूरतमंदो को दान की परम्परा निभाई। तथा स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।