Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कार में भरकर ले जा रहा था 23 पेटी अवैध शराब का जखीरा कुठला पुलिस ने किया जप्त

दिनांक – 05/06/2025

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस को दिनांक 04/06/2025 के रात्रि में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक MP20ZJ0162 में भारी मात्रा में अवैध शराब चाका बायपास से ट्रांसपोर्टनगर की तरफ परिवहन की जाने वाली है जिसकी सूचना पर उक्त कार की तलाश नाकाबन्दी की गई तभी उक्त कार चाका तरफ से पुरैनी मोड़ आती दिखी जिसे घेराबन्दी करने पर चालक पुलिस को देखकर कार को तेजी से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा गया जो स्विफ्ट डिजायर कार में

कार क्रमांक MP20ZJ0162 को पकड़ा गया जिसे चला रहे व्यक्ति एवं उसके साथी से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास रजक पिता ओमप्रकाश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेमनगर छात्रावास के पास थाना एनकेजे एवं शुभम उर्फ दीपक सिंह पिता बुद्धू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेमनगर काली मन्दिर के पीछे थाना एनकेजे कटनी का होना बताया तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में तथा गाड़ी के अन्दर बीच सीट में कुल 20 कार्टूनों में भरी 1150 पाव देशी एवं लाल प्लेन मसाला शराब कुल 207 लीटर कीमत 1,15,000 रूपये व कार को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त शराब देवराकला से मनु तिवारी निवासी पन्ना मोड़ और रितिक कुण्डे निवासी झर्रा टिकुरिया के बताये अनुसार पन्ना मोड़ में पहुँचाने ले जा रहा था ।
गिरफ्तार आरोपी – 1. विकास रजक पिता ओमप्रकाश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेमनगर छात्रावास के पास थाना एनकेजे,
2. शुभम उर्फ दीपक सिंह पिता बुद्धू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेमनगर काली मन्दिर के पीछे थाना एनकेजे कटनी,
जप्ती – 1150 पाव देशी एवं लाल प्लेन मसाला शराब कुल 207 लीटर कीमत 1,15,000 रूपये व स्विफ्ट कार क्रमांक MP20ZJ0162 कीमत 5,00,000 रुपये, कुल जप्ती 6,15,000 रुपये
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, अजय पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है