Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

साई भजन संध्या में नवाब खान ने विधायक का शुभसंदेश पहुचाया नवाब खान ने साई सेवा समिति का आभार जताया प्रधान सेवक के संदेशों की जानकारी दी

साई भजन संध्या में नवाब खान ने विधायक का शुभसंदेश पहुचाया

नवाब खान ने साई सेवा समिति का आभार जताया प्रधान सेवक के संदेशों की जानकारी दी

कैमोर अमरैयापार साई सेवा समिति के तत्वावधान मे विगत कई वर्षों से एक साम साई के नाम गीत संगीत की महफिल सजाई जाती है। इस आयोजन मे दूर दराज से हिन्दू मुस्लिम सभी धर्मों के लोग एकत्रित होते हैं और साई भजनो का आनंद प्राप्त करते हैं। साई सेवा समिति एक समाज सेवी संस्था के रुप मे समाज सेवा के साथ साथ मानव सेवा के कार्यो मे अपना मुकाम बना चुकी है। साई सेवा समिति के इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक रहे किन्तु किसी कारण बस वह कार्यक्रम मे उपस्थित न होने की बजह से उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप मे कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान को भेजा। साई सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर नवाब खान का भव्य स्वागत किया गया कार्य का संचालन आरिफ खान ने किया। कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन मे इंजीनियर नवाब खान ने कहा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का मार्गदर्शन प्राप्त कर आप लोगों के इस कार्यक्रम का हिस्सा बना यह मेरा सौभाग्य है आप लोगों के समाज सेवी कार्यो की चर्चा चारो ओर है। धार्मिक कार्यक्रमो के साथ साथ आप लोग समाज के उत्थानो के लिए अनेको कार्य करते रहते हैं। आप की सेवा भाव निश्चित काबिलेतारीफ है। हमारे विधायक किसी खुशी के कार्यक्रम मे पहुचे न पहुचे किन्तु तकलीफ मे वह बिना याद किए पहुच जाते हैं। आज छेत्र मे अमन शांति खुशहाली विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी की बजह से व्याप्त है। इस लिए किसी भी खुशी के कार्यक्रम मे अगर नही आते हैं विधायक जी तो अंयथा न लिया जाए हमारे लिए ही वह देश विदेश की दौड लगाते हैं हमारी मुश्किलो और मशीबतो मे तो वह सबसे पहले खड़े होते हैं। हमारे संजय सत्येंद्र पाठक जी न जन प्रतिनिधी न विधायक है वह हमारे लिए प्रधान सेवक है परिवार के सदस्य है। अंत मे कार्यक्रम आयोजित करने वाले कलाकारों कमेटी के पदाधिकारियों पत्रकार साथियों व उपस्थित सभी जनो का आभार व्यक्त किया इंजीनियर नवाब खान ने ।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302