Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण निर्माणाधीन बस स्टैंड, मोहन घाट के वाटर बॉडी रेजुवनेशन कार्य सहित दयोदय गौशाला पहुंचे कलेक्टर

कटनी से संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन बस स्टैंड, मोहन घाट के वाटर बॉडी रेजुवनेशन कार्य सहित दयोदय गौशाला पहुंचे कलेक्टर

कटनी (20 जून) – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर जारी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्मित कराने और इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे मौजूद रहे।

कलेक्टर ने झिंझरी स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड और कटनी नदी के मोहन घाट व मसुरहा घाट मे निर्माणाधीन वाटर बॉडी रेजुवनेशन के अलावा कैलवाराखुर्द स्थित दयोदय पशु सेवा केन्द्र द्वारा संचालित गौशाला का अवलोकन किया।

निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण

कलेक्टर श्री यादव ने जिला जेल के समक्ष झिंझरी में करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्रीय बस स्टैंड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और क्रियान्वयन की स्थिति का मौका मुआयना किया। कलेक्टर ने कार्य की बेहतर गुणवत्ता के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद निगमायुक्त ने निर्माणाधीन बस स्टैंड में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। जैसे टिकट काउंटर, शौचालय, यात्रियों के लिए डॉरमेटरी और दुकानों की व्यवस्था होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने निगमायुक्त से भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए निर्माणाधीन बस स्टैंड को वृहद, व्यापक और अत्याधुनिक स्वरूप देने के नजरिये से अतिरिक्त भूमि आवंटन हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए।

वाटर बॉडी रेजुवनेशन कार्य का भ्रमण

कलेक्टर श्री यादव ने अमृत 2.0 योजनान्तर्गत कटनी नदी पर निर्मित मोहन घाट में नदी के दोनों ओर 150-150 मीटर लम्बाई में एवं मसुरहा घाट में नदी के दोनों ओर 180-180 मीटर लम्बाई में वाटर बॉडी रेजुवनेशन के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने कलेक्टर को बताया कि करीब 1.83 करोड़ रूपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है, जो कि लगभग 90 फीसदी पूर्ण हो चुका है।

उपरोक्त के अतिरिक्त कटनी नदी में मोहन घाट, मसुरहा घाट एवं गाटर घाट में मिलने वाले नालों के ट्रीटमेंट हेतु कुल 2.65 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि लगभग 88 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बताया गया कि इन सभी निर्माण कार्यों को आगामी 15-20 दिनों में पूर्ण कराये जाने का लक्ष्य है।

दयोदय गौशाला का अवलोकन

कलेक्टर श्री यादव ने दयोदय पशु सेवा केन्द्र कैलवारा खुर्द पहुंचकर गौशाला का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहां के प्रबंधकों और संचालकों से यहां उपलब्ध पर्याप्त भूमि को देखते हुए गौ-वंश को रखने की क्षमता बढ़ाने की बात कही। इस गौशाला में गोवंश पशुओं का पालन पोषण एवं रखरखाव बहुत ही समुचित ढंग से किया जाता है। साथ ही गौ-रक्षा अधिनियमों के अंतर्गत जब्तशुदा पशु एवं अन्य विधिक प्रक्रियाओं द्वारा कस्टडी में रखे जाने वाले पशुओं की यहां देखभाल भी की जाती है। यह गौशाला लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में है। यहां 7 पशु शेड, एक भूसा गोडाउन, एक सिक शेड के साथ लगभग 700 गौवंश पशुओं को रखे जाने की क्षमता के साथ संचालित है।

कलेक्टर ने यहां परिसर में निर्मित समोसरण मंदिर, बड़ा मंदिर, नंदीश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए

इस दौरान अध्यक्ष सवाई सिंघई, संदीप कुमार, चेतनोदय के अध्यक्ष अनुराग जैन, दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री पीयूष जैन व गौशाला के अध्यक्ष सवाई सिंघई और महामंत्री प्रमोद जैन मौजूद रहे