Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संदला मे रेत से भरा डंपर पलटा,चालक-क्लीनर दबे : डंपर मे दबे चालक-क्लीनर को दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन की सहायता से निकाला


सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर रेत के भरे तेज रफ्तार डंपरो के कारण आये दिन हादसो का डर सतता रहता हैै। गुरूवार को सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर ग्राम संदला मे सरदारपुर से बदनावर की और रेत भरकर जा रहा तेज रफतार डंपर अंसुलित होकर पलटी खा गया। गनीमत रही है की डंपर संदला बस स्टैड से करीब 500 मीटर दुर पलटी खाया यदि बस स्टैड क्षैत्र मे पलटी खाता तो किसी बडी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता था।
जानकारी के अनुसार सरदारपुर से बदनावर की और रेत भरकर जा रहा डंपर क्रमांक 69 जेडसी 8634 संदला बस स्टैड के निकट असंुलित होकर पलटी खा गया। जिसमे चालक और क्लीनर दोनो दब गये। पलटी खाते ही आसपास खडे ग्रामीण मदद के लिये दौडे कुछ देर बाद राजोद टीआई हीरूसिंह रावत दल बल के साथ मौके पर पहुॅचे और ग्रामीणो की मदद से जेसीबी और क्रेन की सहायता से 2 घंटे की मश्शक्त के बाद डंपर मे फंसे चालक और क्लीनर को बहार निकालकर उपचार के लिये सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा।
टीआई हीरू रावत ने बताया की रेत से भरा डंपर सरदारपुर से बदनावर की और जा रहा था। जो संदला बस स्टैड के नजदीक पलटी खा गया। इसमे दबे चालक और क्लीनर को ग्रामीणो की मदद से बहार निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलो के नाम हरिओम पिता बाबुलाल भाभर निवासी गिरीपाडा तहसील बदनावर एंव पप्पु वसुनिया निवासी इमलीपाडा तहसील बदनावर है