कटनी पुलिस लाइन में हरियाली महोत्सव : पुलिस अधीक्षक के साथ छात्र- छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने लगाए पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कटनी पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को हरियाली महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पौधों का रोपण किया गया।
पुलिस लाइन और अन्य थानों के कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर में छायादार और फलदार पौधों की विभिन्न प्रजातियां रोपी गईं।
एसपी कटनी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है।
सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण में भाग लेकर हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस पहल से समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी मुख्यालय श्री उमराव सिंह और कई अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध
“सेठ का फोन आएगा तभी मिलेगा सिलेंडर!” — गुप्ता गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल