
आष्टा/किरण रांका
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाज के प्रतिनिधियों ने भोपाल में, प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री उमंग सिंगार जी से सौजन्य भेंट कर,पुष्प गुच्छ से स्वागत कर,कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी जी ने एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को बहुत ही गंभीरता से सुना व विस्तृत चर्चा की। सभी कांग्रेसियों से श्री सिंगार जी ने काँग्रेस को मजबूत करने का आव्हान किया।प्रतिनिधिमंडल में सलकनपुर स्थित माँ विंध्यवासिनी देवीधाम मंदिर के पूर्व अध्यक्ष श्री मंगलसिंह जी ठाकुर,श्री बनपसिंह पटेल, श्री सुनील जी सेठी,इंटक के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बी एस वर्मा,मलखान सिंह चंद्रवंशी रेहटी,एडवोकेट श्री सोहेल मिर्ज़ा, श्री नईम भाई, पूर्व सरपंच श्री शांतिलाल मंडलोई,श्री शिवनारायण जावरिया काका,युवा नेता किशोर गुड्डू मैना, नानू सेठी आदि रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है