Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने की गुरुवंदना जिलाध्यक्ष विधायक महापौर निगमाध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर की गुरुओं की पूजा अर्चना सम्मान

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने की गुरुवंदना

जिलाध्यक्ष विधायक महापौर निगमाध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर की गुरुओं की पूजा अर्चना सम्मान

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज मंडल स्तर पर विविध क्षेत्रों में शिष्यों को पारंगत कर रहे गुरुजनों की वंदना की उनका सम्मान किया। जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पूरे जिले में करीब 100 से अधिक ऐसे श्रेष्ठ गुरुजनों जो अलग अलग विधाओं में अपने शिष्यों को शिक्षित या प्रशिक्षित कर रहे हैं उनका गुरु स्थान में पहुंचकर पूजन सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, जिला प्रभारी श्री संजय साहू के मार्गदर्शन ने कटनी जिले में भाजपजनों द्वारा आज गुरुपूर्णिमा पर व्रहद रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। श्री टण्डन ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपनी संस्क्रति सभ्यता के अनुरूप निरन्तर सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदार बनती है।

कार्यक्रम संयोजक मृदुल द्विवेदी रामू साहू ने बताया कि गुरुजनों की पूजन सम्मान के इस कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने हनुमत कुटी आश्रम में श्री सुरेंद्र दास जी महाराज, जैन मंदिर में श्री पदम सागर जी महाराज, गायत्री नगर में आचार्य भूपनारायण मिश्रा, सुक्खन अखाड़ा में, विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने दद्दा धाम में बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय ने भरभरा आश्रम में संत बनवारी दास जी, लोढ़ा पहाड़ , भेड़ा आश्रम, बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने भरभरा आश्रम में संत बनवारी दास जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल ने रैपुरा में डॉ रजनीश शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी ने हरे माधव दरबार, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव ने माई नदी मंदिर में चन्द्र देव शुक्ला, महापौर प्रीति सूरी ने प्रेम रामायण समाज भवन में, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने दद्दा धाम में, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने श्री हनुमत कुटी आश्रम में, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में, सतीश तिवारी ने मैहर के ओइला आश्रम में, राजेश चौधरी ने रुपनाथ मंदिर में गुरु वंदना की इसके अलावा जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपाजनों ने विभिन्न स्थानों में गुरुजनों का सम्मान किया

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी