सचिव,सरपंच अपने चहेते देवरी हटाई उपसरपंच की दुकान से ही खरीद रहे हजारों लाखो की सामग्री..कमवा रहे मोटी कमाई
कटनी : देवरीहटाई उपसरपंच गजब ढह रहे अपनी ही पंचायत को बेच रहे हजारों – लाखो की सामग्री,जनपद कटनी की ग्राम पंचायत देवरी हटाई मे वर्तमान मे समय के उपसरपंच की दुकान से ही सचिव व सरपंच के द्वारा भवन निर्माण की हजारों रूपये की सामग्री खरीदी जा रही व खुल क़र सचिव अपने चहेते उपसरपंच के बिलो को पास मोटी कमाई कराने का काम किया जा रहा है गौरतलब है की देवरी हटाई ग्राम पंचायत मे चुने गये उपसरपंच के पद आसीन जिनकी
दुकान के.पी. ट्रेड्स नाम से है उन्ही की दुकान से सचिव कृष्ण पटेल व सरपंच 20 लाख रूपये से निर्माण हो रहे मंगल भवन मे मटेरियल खरीदा जा रहा है इसका खुलासा एक बिल से हुआ जो की देवरी हटाई पंचायत मे 20 जून 2025 को 40,000 (चालीस हजार रूपये ) लगाया है इस बिल मे सरपंच/सचिव के सील साइन भी नहीं किये गये है जबकि अन्य बिलो बकयदा सील साइन है
इस विषय मे ज़ब देवरी हटाई सचिव से जानकारी लेनी चाही गई तो उनके द्वारा कहा गया की kp ट्रेडर्स से सामान खरीदा गया है व भुगतान किया गया है

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित