
ग्राम पिपरनी के किसान एवं भवन निर्माण कारिगर परिवार से भीमालाल गेहलोत के पुत्र रोहित गेहलोत नेशनल यूथ पार्लियामेंट से चयनित 12 सदस्यों के दल का प्रतिनिधित्व लंदन की यूथ पार्लियामेंट में करेंगे। ये सदस्य वहां अपने विभिन्न विषयो पर व्यक्तव्य देंगे। साथ ही विश्व के अनेक देशो के यूथ पार्लियामेंट सदस्यों के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान करेंगे। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान ये देश विदेश के राजनैतिक, सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक एवं ओद्यौगिक ताने बाने को समझने का प्रयास भी करेंगे। रोहित ने दिल्ली से अपने प्रवास के दौरान अपने मार्गदर्शक सुशील कुमार जैन के साथ ही सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं अन्य राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि बेचलर इन जनरलिज्म करने के पश्चात् मुझे अनेक टीवी समाचार चैनलों ने मुझे आमंत्रित किया। उनके अनुसार वे यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की प्री परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा की तैयारी में व्यस्त है। उन्हें टीवी चैनलों को अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि मैं आपकी चैनल को मुख्य परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद ज्वाईन कर सकता हूँ। यह जानकारी भाषा कौशल में उनकी प्रेरणा रही सीमा जैन व उनके छोटे भाई गोकुल गेहलोत ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है