महापौर श्रीमती सूरी ने काली माता मंदिर में पूजा अर्चन कर लिया माता का आशीर्वाद
पार्षदों एवं श्रद्धालुओं के साथ मिलकर किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण
कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी गुरुवार को निगम पार्षदों के साथ राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित काली मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल हुई। महापौर ने माता के दर्शन एवं पूजन अर्चन कर नगर विकास एवं नागरिकों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, पार्षद उमेन्द्र अहिरवार सहित अन्य जन मौजूद रहे।
महापौर श्रीमती सूरी ने पूजन अर्चन उपरांत यहां उपस्थित नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान करते हुए उपस्थित जनों के साथ बैठकर माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा व सेवा भावना और भी मजबूत होती है। इस दौरान श्रद्धालु सर्व श्री संध्या प्रजापति, शशि प्रजापति, सीता प्रजापति, राजकुमारी प्रजापति, अशोक, सियाराम, नेमचंद, बबलू, शंकर, विनोद प्रजापति सहित अन्य जन मौजूद रहे।

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित