*ग्रेसिम उधोग से सेवानिवृत्त हुये रामेश्वर तिवारी व रामबढई सिंह चौधरी, एच. एम. एस. ने किया स्वागत *

श्री रामेश्वर तिवारी जी व श्री रामबढई चौधरी जी के सेवानिवृत्ति के मौक़े पर केमिकल कर्मचारी संघ हिंद मजदूर सभा (HMS) द्वारा अपने दोनों ही पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।
संघ के मंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि लगभग 40 वर्षों तक ग्रेसिम उधोग के ऑक्जिलेरी डिपार्टमेंट में तिवारी जी व इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस में रामबढई जी ने मेहनत, निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया है व दोनो ही एच. एम. एस. के प्रतिनिधि भी थे जो समय समय पर श्रमिक साथियो की आवाज संगठन के माध्यम से उठाते रहे है।
इस अवसर पर संगठन की तरफ से महामंत्री जगमालसिंह राठौड़ व अध्यक्ष राजेंद्र अवाना ने दोनो ही पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
सेवानिवृत्त के इस आयोजन में संघ के जितेंद्र दुबे, अजय शर्मा,राजेंद्र सिंह, मुरारी यादव, गणेश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सत्यनारायण पारिख, हेमराज, रामदर्श शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विरेंद्र सिंह, नन्दलाल यादव, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र कंडारी, सागर शर्मा,भवानी सिंह, श्रवणसिंह, अजय साहनी, कुलदीप सिंह, विजयसिंह राठौड़ व परिवारजन आदि उपस्थित थे।
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है