आष्टा /किरण रांका
पवित्र श्रावण मास में जहां पुरुष अपने कंधों पर कावड़ लिए प्रभु की भक्ति करते है, वही मातृशक्ति भी अपने सिर पर कलश लिए भक्ति मे लीन होकर नाचते गाते भोलेनाथ की अराधना करती है. आज नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति मे पुराना दशहरा मैदान से कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जो संगम मंदिर स्थित भगवान पशुपतिनाथ जी की पूजा अर्चना कर एवं जलाभिषेक कर संपन्न हुई. नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने सभी कावड़ यात्रियों को शुभकामनायें देते हुवे प्रभु से प्रार्थना की कि आपकी हर मनोकामना प्रभु पूर्ण करें. इस अवसर पर पार्षद सुभाष नामदेव, तारा कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है